अर्जुन की छाल के जानिए और भी फायदे
अर्जुन का पेड़ जिसे टर्मिनलिया अर्जुन भी कहा जाता है, एक औषधीय पौधा है, जिसे कई बीमारियों के इलाज के लिए आयुर्वेद की तरह इस्तेमाल किया जाता हैं। अर्जुन की छाल में कार्डियोप्रोटेक्टीव और हृदय को मजबूत करने वाले कई गुण होते है। इस औषधि का इस्तेमाल लगभग दिल संबंधी कई रोगों के उपचार के रूप में किया जाता हैं। चलिए आज हम आपको टर्मिनलिया अर्जुन से होने वाले कुछ स्वास्थ्य फायदों के बारे में बताते है, जिनके बारे में शायद ही आप जानते हो।

हृदय को रखें स्वस्थ

हृदय संबंधी रोगों के उपचार के लिए अर्जुन की छाल काफी कारगर साबित होती हैं क्योंकि इसमें हृदय को स्वस्थ और दिल को मजबूत करने वाले गुण होते है। यह हृदय की मांसपेशियों को मजबूत करने और हृदय द्वारा खून को पूरे शरीर में पहुंचाने की क्षमता में वृद्धि करता हैं। इसके अलावा इसके सेवन से हार्ट अटैक का खतरा भी दूर रहता हैं। रोज सुबह-शाम 3 ग्राम अर्जुन की छाल का पानी पीने से हृदय में सूजन और ब्लाकेज की समस्यां भी नहीं होती।
लिपिड डिसऑर्डर
लिपिड डिसऑर्डर यानी शरीर में उच्च कोलेस्ट्रॉल और ट्रायग्लिसराइड्स वसा की मात्रा या तो ज्यादा होना या कम होना हैं। अगर इनका स्तर शरीर में अधिक है तो हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। यदि आप लिपिड डिसऑर्डर से जूझ रहे है तो अर्जुन का अर्क लेने से काफी फायदा मिलेगा।
हाई ब्लड प्रैशर
उच्च रक्तचाप जो दिल को नुकसान पहुंचा सकता हैं। हाई ब्लड प्रैशर के मरीज को अक्सर स्ट्रोक, हार्ट अटैक, किडनी डैमेज की प्रॉबल्म होने का खतरा बना रहता हैं। ऐसे में अर्जुन की औषधि में मौजूद प्रोटीन व अन्य गुण हाई बल्ड प्रैशर को कम करने में सहायक होते हैं।
एनर्जी बढ़ाए

जब आप व्यायाम करते हैं तो अर्जुन औषधि आपके एनर्जी लेवल को बढ़ा देता है। एक शोध के मुताबित, जिन लोगों ने 2 हफ्ते तक लगाकर अर्जुन का अर्क पीया तो उनके ऑक्सीजन को ग्रहण करने की क्षमता 4.9% बढ़ गई। एरोबिक और कार्डियोवैस्कुलर एक्सरसाइज करते समय शरीर को ऑक्सीजन की जरूरत अधिक होती है। ऐसे में अश्वगंधा के साथ अर्जुन की छाल लेने से शरीर की मांसपेशियां को एनर्जी मिलती हैं और व्यायाम करते समय शरीर को जितनी ऑक्सीजन की जरूर होती है, उतनी प्राप्त होती हैं।
Comments
Post a Comment