Diet Plan For Weight Loss: 10 दिनों में ऐसे घटाएं 10 KG वजन चुने सही डाइट प्लाान


Diet Plan For Weight Loss: 10 दिनों में ऐसे घटाएं 10 KG वजन चुने सही डाइट प्‍लान
 शरीर का मोटापा जितनी जल्‍दी बढ़ता है उतना ही समय उसे कम करने में लगता है। यदि फैट को तेजी से बर्न करना है तो आपकी डाइट पूरी तरह से बैलेंस होनी चाहिए। जी हां, संतुलित आहार खा कर आप कुछ ही दिनों में स्‍लिम-ट्रिंम हो जाएंगे। वे लोग जो तेजी से वजन कम करना चाहते हैं, उन्‍हें अपनी जंक फूड खाने की आदत से छुटकारा पाना होगा। 
ज्यादा मोटापा सिर्फ सुंदरता ही कम नहीं करता बल्कि शरीर को बीमारियों का घर बना देता है। एक अच्छी पर्सनैलिटी की पहचान स्वस्थ शरीर से होती है। बिज़ी लाइफस्टाइल के चलते, आजकल सभी अपनी फिटनेस का ख़ास ख़्याल नहीं रख पाते। पर आप अपने काम में तभी परफेक्ट हो पाएंगे, जब आपका स्वास्थ्य अच्छा और आप फिट होंगे। ऐसे में लोग वजन कम करने के लिए घंटो जिम में पसीना बहाते हैं, डाइटिंग करते हैं, कई बार दवाइयां भी लेते हैं. जबकि मोटापा कम करने के लिए इतना कुछ करने की जरुरत नहीं होती है. अपने पेट को कम करने के लिए सबसे जरुरी है की आप सही डाइट चार्ट फॉलो करें। 

वैसे तो हर व्यक्ति की शारीरिक संरचना और उसके द्वारा की जाने वाली मेहनत के हिसाब से खान-पान की आवश्यकता अलग-अलग होती है। इसके लिए बेहतर होगा बीएमआर निकाला जाए जो यह बताएगा कि शरीर को कम से कम कितनी कैलोरी की आवश्यकता है।
अगर आप स्‍वस्‍थ और सेहतमंद रहने के साथ अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो आपके जरूरी है कि आपके खानपान में सभी पौष्टिक तत्‍व मौजूद हों यानि कि आपको एक परफेक्‍ट डाइट चार्ट की जरूरत होती है। सिर्फ व्‍यायाम और खाना छोड़ देने से आपका वजन कम नहीं होता, बल्कि आपका शरीर अंदर से कमजोर हो जाता है। यदि आप वजन कम करने का प्रयास करते हैं, तो अपने आहार में हेल्‍दी चीजें शामिल करना बेहद जरूरी है। जिनसे आपके शरीर को सभी पोषक तत्‍व जैसे प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, विटामिन्‍स और मिनरल्‍स मिलें। इससे आपको हेल्‍दी तरीके से वजन कम करने के साथ सेहतमंद रहने में मदद मिलेगी।




आइए आपको बताते है कि वजन कम करने के लिए आपकी आहार योजना कैसी होनी चाहिए। 

सुबह करें इस ड्रिंक का सेवन 
मोटापा कम करने के लिए शरीर से टॉक्‍सिन निकालने बहुत जरूरी हैं। इसके लिए सुबह सबसे पहले उठ कर डिटॉक्‍स वॉटर या फिर दो गिलास गुनगुना पानी पिएं। ऐसा करने से शरीर से तेजी से कैलोरी बर्न होगी। आपको इसे करीबन एक महीने तक पीना है। 
सुबह के नाश्‍ते में क्‍या होना चाहिए
वजन कम करने के लिए ऐसा नाश्‍ता खाएं जो 250 कैलोरी के अंदर आता हो। इसके लिए आप इच्‍छानुसार ओट्स, दलिया, ऑमलेट, ब्राउन ब्रेड, स्‍किम मिल्‍क या पोहा आदि का सेवन कर सकते हैं। 
मिड मॉर्निंग स्‍नैक्‍स
वजन कम करने के लिए आपको हर दो-दो घंटे में कुछ न कुछ खाते रहना चाहिए इसलिए जब भूख लगे तब ग्रीन टी के साथ बिस्‍कुलट खा सकते हैं। आप चाहें तो फ्रूट्स में केला, सेब, तरबूज, और सतरा भी खा सकते हैं। 
दोपहर का खाना
दोपहर के खाने में आपकी इनटेक कैलोरीज 300 से अधिक नहीं होनी चाहिए। ऐसे में आप लंच के दौरान वेज सूप, ब्राउन राइस, दाल, मछली,  आधा कप स्‍टीम वेजिटेबल राइस, मल्‍टीग्रेन चपाती के साथ कोई हरी सब्‍जी या दाल खा सकते हैं। आप अंडे का सैंडविच भी खा सकते हैं। सब्‍जियों को कम तेल में ही पकाएं और वाइट ब्रेड से बचें। 
शाम का नाश्‍ता 
शाम को जब 6 बजे के करीब जोरों की भूख लगे तब आप कोई फल, ड्राई फ्रूट्स, ग्रीन टी उबले अंडे का सफेद हिस्‍सा, संतरे का जूस या फिर ग्रिल्‍लड वेज सैंडविच खा सकते हैं। 

डिनर में क्‍या खाएं
रात के समय डिनर हमेशा हल्‍का ही होना चाहिए। ऐसे में आप उबले चिकन ब्रेस्‍ट के साथ उबली सब्‍जियां खा सकते हैं। आप 2 मल्‍टीग्रेन रोटियों के साथ आधा कप चिकन करी या उबली सब्‍जियां खा सकते हैं। 
रात में सोने से पहले पिएं फैट कटर ड्रिंक 
दिनभर के बाद अगर रात में आप सोने के पहले फैट बर्निंग ड्रिंक लेते हैं तो इससे आपका मोटापा जल्‍दी दूर होगा।

जरूरी नहीं है कि आप इन्हीं चीजों का सेवन करें। जरूरी ये है कि आप कैलोरी की सही मात्रा लें। इसके साथ ही तरल पदार्थों का अधिक सेवन और व्यायाम को भी अपनी दिनचर्या में शामिल करना होगा।


 इन बातों का भी रखें खयाल :-


मौसमी फल और सब्जियों का सेवन
हर मौसम के फल व सब्जियां अलग होती हैं। इसलिए अपनी आहार योजना में मौसमी फल और सब्जियों का प्रयोग करें। जूस की जगह साबुत फल खाना ज्यादा अच्छा होता है। हर सब्जियों में अलग- अलग पोषक तत्व मिलते हैं।

बिना फैट वाले डेयरी उत्पाद अपनाएं
वजन घटाने के लिए फैट बढ़ाने वाली चीजों से बचें। टोन्ड दूध में फैट नहीं होता आप चाहें तो नियमित रुप से इसे पी सकते हैं। टोन्ड दूध मलाई हटाने के बाद आप दही जमाने के लिए भी इसका प्रयोग कर सकते हैं।
पानी की कमी से बचें
दिन भर में 3- 4 लीटर पानी व तरल पदार्थ लें। पानी न सिर्फ फैट कम करता है , बल्कि शरीर से जहरीले तत्वों को भी निकालता है। यह भूख कम करता है और कब्ज रोकता है। पीनी के अलावा नारियल पानी , फलों का  जूस , सूप , नींबू पानी या छाछ का प्रयोग भी कर सकते हैं। 


Comments

Popular posts from this blog

Cricket World Cup History

Mi LED TV 4C PRO 80 cm (32) HD Ready Android TV